एपीएस न्यूज संवाददाता रिजवान खान
बरवर खीरी। ग्रीष्म अवकाश के उपरांत में इंग्लिश मीडियम विद्यालय भानपुर एवं प्यारेलाल पटेल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज भौनापुर पुनः खुलने के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विद्यालय का शुभारंभ सत्य नारायण की कथा के साथ हुआ /कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के संचालक संदीप वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्जन से हुआ l विद्यालय के संचालक संदीप वर्मा ने बताया कि इस कथा से छात्रों में अच्छे संस्कार एकाग्रता और नई ऊर्जा का संचार होता है l इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पपिंदर सिंह, विपुल शुक्ला,एवं सभी शिक्षक शिक्षिका महक,नितांशी मिश्रा,पूनम सक्सेना,रीतू सिंह, रूचि अवस्थी ,सायमा, तूबा, कंचन, अंजुला देवी आदि अभिभावक गणों ने उपस्थित रहकर बड़े ही श्रद्धा भावना एवं शांति पूर्वक भाग लिया।













