पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी 24 घंटे के भीतर नुकसान पहुंचाने का अल्टीमेटम

एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद

लखीमपुर खीरी। दैनिक विधानकेसरी समाचार पत्र के जिला ब्यूरो चीफ अमित वर्मा को सोशल मीडिया पर खुलेआम निशाना बनाया गया है। एक अज्ञात इंस्टाग्राम हैंडल से न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की गई, बल्कि अगले 24 घंटे के भीतर अंजाम भुगतने और जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी गई है। इस सनसनीखेज मामले के बाद से पत्रकार और उनका परिवार गहरे खौफ और असुरक्षा के साये में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार अमित वर्मा की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी “amit_verma_journalist” पर पिछले कुछ समय से “rhino.3934252” नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से लगातार बेहद अभद्र, अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। शुरुआत में उक्त अज्ञात व्यक्ति ने मैसेंजर पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन देखते ही देखते उसके हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने पत्रकार को सीधे तौर पर देख लेने की धमकी दे डाली। आरोपी ने संदेश में स्पष्ट लिखा है कि “अगले 24 घंटे के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और बड़ा नुकसान पहुंचाया जाएगा।”इस खौफनाक धमकी के बाद ब्यूरो चीफ अमित वर्मा ने बताया कि इन संदेशों ने उनके और उनके परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। घर में डर और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पत्रकार ने आशंका जताई है कि धमकी देने वाला शख्स किसी भी वक्त उनके या उनके परिवार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। मामले में सीधे तौर पर जान-माल का खतरा बना हुआ है। “जिस तरह 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर धमकी दी गई है, उससे साफ है कि आरोपी के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को अनहोनी का डर सता रहा है।” पत्रकार को सरेआम मिली इस धमकी के बाद लखीमपुर खीरी के पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। अमित वर्मा ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर मामले से अवगत कराया है। शिकायत में मांग की गई है कि साइबर सेल की मदद से उक्त संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी “rhino.3934252” के आईपी एड्रेस और यूजर की पहचान तुरंत की जाए।आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।पीड़ित पत्रकार और उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए।अब देखना यह है कि हाईटेक होने का दावा करने वाली पुलिस इस सोशल मीडिया ‘क्रिमिनल’ को कितनी जल्दी सलाखों के पीछे भेजती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!