सावन में शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए फरधान थाने में पीस कमेटी की बैठक, एडिशनल एसपी ने दिए जरूरी निर्देश

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल

फरधान खीरी। सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी विवेक तिवारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी विवेक तिवारी ने कहा कि सावन महीने में कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए सभी को सहयोग करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर आक्रमण या हुड़दंग नहीं करेगा।बैठक में आए व्यापारियों, दुकानदारों से सामान की ओवररेटिंग या सामान महंगा कर जबरन वसूली न की जाए। सभी दुकानदार निर्धारित रेट पर ही सामान बेचें और किसी भी तरह की मनमानी से बचें। बैठक में मौजूद जेई विनीत सिंह को रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की दुर्घटना का सामना न करना पड़े।डीजे संचालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा अधिक आवाज में या अश्लील गाने न बजाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब बिक्री को लेकर एडिशनल एसपी ने कहा कि शराब कारोबारी निर्धारित दिनों में शराब की बिक्री न करें। प्रशासन इसका सख्ती से पालन कराएगा। कांवड़ियों की सुविधा के लिए उन्होंने ग्राम प्रधानों और सम्मानित सदस्यों से सड़क से गुजरने वाले कांवड़ियों को सहयोग करने की अपील की। सड़क किनारे स्थित ढाबों और होटलों के मालिकों को भी साफ-सफाई, उचित रेट और कांवड़ियों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, व्यापारी, सामाजिक संगठन के लोग और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!