सपा मुखिया की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता 

एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी 

मोहम्मदी खीरी। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया जिसको लेकर सपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला गेट पर बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे हैं। सपा नेता कार्तिक तिवारी शैलू ने लगभग रात 9 बजे करीब गौरव यादव, सुरेंद्र, मोहित,तौसीफ गाजी, अभिषेक पांडे, बलवीर सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, रामकैलाश यादव,कांग्रेस नेता पिंकू मिश्रा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे भनक लगते ही पुलिस नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली में रखा गया। देर रात अखिलेश यादव और राहुल गांधी के छूटने के बाद सभी नेता और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!