भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र भव्य स्वागत

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह के नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ आगमन पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। नगर पालिका सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने चौधरी देवेन्द्र सिंह को शिव परिवार का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और रीति के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने वाले कर्मठ प्रदेश अध्यक्ष का छोटी काशी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। अपने संबोधन में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और नारी सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सम्मान से अभिभूत हैं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र बन्धु, प्रदेश मंत्री रामानंद कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ‘गप्पू’, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष (खीरी) अंकित अवस्थी, जिला महामंत्री (सीतापुर) रवि तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार, सभासद रामचंद्र राठौर, गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, सीमा सक्सेना, गीता दुबे, सरिता गौड़, हिमांशु सिंह, नवनीत मिश्रा, विजय मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शत्रोहन मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!