‘रेल हब यूट्यूब’ के सिमरनजीत सिंह को मिला ‘बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर’ अवॉर्ड, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। नमस्कार फाउंडेशन की ओर से शनिवार,1अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT कैंपस में भव्य अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में प्रदेश के सभी जनपदों से पहुंचे यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद लखीमपुर खीरी के सिमरनजीत सिंह, पुत्र अनंतपाल सिंह, को उनके लोकप्रिय Rail Hub YouTube चैनल के लिए “बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिमरनजीत सिंह को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। यह उपलब्धि न केवल सिमरनजीत सिंह के लिए, बल्कि पूरे जनपद लखीमपुर खीरी के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता पर जिले के लोगों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया जगत से जुड़े साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!