एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी
मैगलगंज खीरी। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अनिल राठौर के प्रति विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। कश्यप, मौर्य और सक्सेना समाज का समर्थन पहले ही मिल चुका है। अब बसपा का कोर वोटर कहा जाने वाला गौतम समाज भी अनिल राठौर के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन में खड़ा दिखाई दे रहा है। गौतम समाज की बैठक में समर्थन की घोषणा के बाद अनिल राठौर की सामाजिक स्वीकार्यता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। युवा चेहरे के रूप में अनिल राठौर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि सरल-सौम्य व्यवहार और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच के चलते उनका जनाधार मजबूत हो रहा है। लगातार मिल रहे सामाजिक समर्थन के बीच 144 मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में अनिल राठौर का नाम एक मजबूत युवा चेहरे के रूप में चर्चा में बना हुआ है। आने वाले समय में विभिन्न समाजों का यह समर्थन राजनीतिक तस्वीर को किस दिशा में प्रभावित करता है, इस पर क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।













