apsnews24live

उत्तराखंड प्रवास के दौरान साध्वी प्राची जी से शिष्टाचार भेंट

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत, नई दिल्ली के प्रदेश मंत्री, उत्तराखंड, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य प्रभारी तथा विश्व हिन्दू धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रेमपाल महाराज ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान फायरब्रांड हिंदूवादी नेत्री एवं साध्वी प्राची से दूसरी बार शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रेमपाल महाराज ने कहा कि समाज में आपसी समरसता, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। साध्वी प्राची से हुई इस मुलाकात को उन्होंने आत्मीय एवं सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के बीच संवाद एवं विचार-विमर्श से जनजागरण को नई दिशा मिलती है। महराज के साथ गणेश दरबारी जी भी मौजूद रहें। यह दूसरी मुलाकात आपसी सम्मान, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाली रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!