एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। महामहिम राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन, लखनऊ में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जनपद लखीमपुर खीरी का प्रतिनिधित्व रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ. रवींद्र शर्मा एवं सचिव आरती श्रीवास्तव ने किया। बैठक के दौरान डॉ. रवींद्र शर्मा एवं आरती श्रीवास्तव ने जनपद खीरी में रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।साथ ही उन्होंने जनपद स्तर पर रेडक्रॉस की गतिविधियों के संचालन में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक का सफल संचालन रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के सभापति एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नेशनल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली की संयुक्त सचिव वनश्री, महासचिव रामानंद कटियार, उपसभापति अमरनाथ मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।बैठक में रेडक्रॉस की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।













