apsnews24live

शारदा नदी के कटान प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया इनर व्हील नवदिशा, राहत के साथ बंधाया भरोसा, जरूरतमंद परिवारों में फूड पैकेट वितरित

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल 

लखीमपुर-खीरी। शारदा नदी के कटान से उजड़ते आशियानों और संकट से जूझ रहे परिवारों की पीड़ा को महसूस करते हुए इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा ने सेवा की संवेदनशील पहल की। क्लब की ओर से रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से तैयार किए गए फूड पैकेट कटान प्रभावित परिवारों के बीच वितरित कर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई गई।कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचीं क्लब सदस्यों ने परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों और जरूरतों की जानकारी ली। विपदा की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए सदस्यों ने कहा कि संकट कितना भी बड़ा हो, मानवता और सहयोग की भावना उससे बड़ी होती है।फूड पैकेट पाकर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत की झलक दिखाई दी। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और समाज के पीड़ित वर्ग के साथ खड़ा होना इनर व्हील नवदिशा की सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भविष्य में भी क्लब की ओर से ऐसे मानवीय एवं जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!