apsnews24live

करोड़ों के ओवरब्रिज में पहली बारिश में ही गड्ढा, जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: भाकियू (अ) जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। हाईवे-730 पर लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हाल ही में बनकर तैयार हुए नवनिर्मित ओवरब्रिज की सड़क शनिवार रात बारिश में अचानक धंस गई। सड़क के बीचों-बीच बने जानलेवा गड्ढे की खबर मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन का गुस्सा फूट पड़ा। जोशन ने इसे विकास के नाम पर सीधा भ्रष्टाचार करार देते हुए कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को आड़े हाथों लिया। राहगीरों की सजगता से टला मौत का तांडव शनिवार रात अंधेरे और तेज बारिश के बीच जब सड़क धंसी, तो वहां तेज रफ्तार वाहनों के सीधे गड्ढे में गिरने का खतरा बन गया था। राहगीरों ने तुरंत डंडे पर लाल टी-शर्ट बांधकर सांकेतिक चेतावनी लगाई और अपनी सूझबूझ से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर एक बड़ा खूनी हादसा टाल दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और आनन-फानन में मरम्मत शुरू कराई। ‘यह डामर नहीं, जनता का खून-पसीना धंसा है’–कुलवंत सिंह जोशन भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा: “करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा ओवर ब्रिज का डामर पहली बारिश में ही बेस भराव बह गया। यह साफ दर्शाता है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री और भयंकर कमीशनखोरी हुई है। क्या प्रशासन किसी बेकसूर की मौत का इंतजार कर रहा था? यदि राहगीर लाल टी-शर्ट लगाकर पहरा न देते, तो कई घरों के चिराग बुझ जाते।”खानापूर्ति नहीं, तकनीकी जांच और एफआईआर की मांग कुलवंत सिंह जोशन ने दो टूक कहा कि गिट्टी-डामर डालकर मामले को दबाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूनियन ने शासन-प्रशासन से मांग की है: ओवरब्रिज के निर्माण, मिट्टी के भराव और ड्रेनेज सिस्टम की स्वतंत्र तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाए। घटिया निर्माण कराने वाले लापरवाह ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत ब्लैकलिस्ट कर उन पर एफआईआर दर्ज हो। पुल का संपूर्ण और स्थायी समाधान निकाला जाए, न कि केवल ऊपर से लीपापोती की जाए। जोशन ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि शासन ने दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) हाईवे पर उतरकर चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!