apsnews24live

बाँकेगंज में एफ एल एन प्रशिक्षण का समापन, 575 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। विकास क्षेत्र बाँकेगंज में आयोजित पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में कुल 586 शिक्षकों के सापेक्ष 575 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान, निपुण भारत मिशन, निपुण लक्ष्यों, संदर्शिका एवं कार्यपुस्तिका के प्रभावी प्रयोग, पठन संस्कृति, गणित शिक्षण तथा प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं तकनीकों का अभ्यास कराया गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बाँकेगंज राकेश कुमार द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों एवं गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि एफ एल एन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कक्षा-कक्ष में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। प्रशिक्षण को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने में प्रशिक्षण सुगमकर्ता राहुल मौर्य, सत्यानन्द स्नेही, गौरव शुक्ला, अभिनव बाजपेयी एवं हेमन्त यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के सफल संचालन में ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर पंकज सिंह का भी आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार तथा उन्हें निर्धारित निपुण लक्ष्यों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी शिक्षण रणनीतियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में समस्त बीआरसी स्टाफ एवं संबंधित कार्मिकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!