apsnews24live

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गंगापुत्र मनीष मिश्र सम्मानित, युवा समाजसेवा और शानदार मंच संचालन के लिए मिले दो विशिष्ट सम्मान

एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से आयोजित भव्य सम्मान समारोह में लखीमपुर निवासी गंगापुत्र मनीष मिश्र को युवा समाजसेवा एवं कुशल मंच संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए योग शिक्षकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का अभिनंदन किया गया। महासंघ की ओर से प्रतिवर्ष योग, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। समारोह में गंगापुत्र मनीष मिश्र को दो विशिष्ट सम्मानों से अलंकृत किया गया। उन्हें पहला सम्मान युवा समाजसेवी के रूप में तथा दूसरा सम्मान कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित राजऋषि वेदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्र, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी, स्यात आश्रम के संचालक योग गुरु अमित देव एवं वास्तु बाबा प्रदीप जैनी ने मनीष मिश्र को सम्मानित किया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद मनीष मिश्र ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि लखीमपुर की पावन धरती, अपने गांव की माटी और उन सभी युवाओं का सम्मान है, जो संघर्षों के बीच रहकर भी समाजसेवा एवं परोपकार की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सम्मान को भारतीय जनता पार्टी के संगठन परिवार, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं मार्गदर्शक वरिष्ठजनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। भविष्य में भी वे इसी भावना के साथ समाजहित में कार्य करते रहेंगे। मनीष मिश्र को मिले सम्मान की जानकारी के बाद लखीमपुर जनपद के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने इसे लखीमपुर जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!