एपीएस न्यूज संवाददाता
मितौली -खीरी। कस्बे में मितौली नेत्र जांच केंद्र डॉ श्राफ चेरटी आई हॉस्पिटल निकट लड़ती देवी पेट्रोल पम्प के सामने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते रुझान के बीच सीपी इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश सिंह ने फीता काटकर एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में एजेंसी संचालक विकास शुक्ला ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगों ने नई एजेंसी के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रवासियों को मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने का नया विकल्प। मितौली कस्बे में सीपी इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी खुलने से क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त करने और उनकी खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए एक नए व्यावसायिक अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यापक बृज मोहन मिश्र, प्रताप सिंह, अनूप मिश्र आचार्य, अनिल मिश्र, रजत मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।














