apsnews24live

डॉ. लक्षणा शुक्ला बनीं ग्रामीण जनहित सेवा समिति की महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष, शैलाक्षी श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

एपीएस न्यूज– संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा एडवोकेट एवं प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला ने डॉ. लक्षणा शुक्ला को महिला मंच का प्रदेश अध्यक्ष तथा शैलाक्षी श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगी और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। महेश चंद्र वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जनहित सेवा समिति समाज के प्रत्येक वर्ग की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर निरंतर आवाज उठाती रही है। संगठन का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को सामने लाना, जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा लोककल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।इस दौरान समिति के लखीमपुर जिला महासचिव विमल वर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!