एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी।नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के नंगापुर, वन बघेल, मूड़ाअर्जुन और गोला नगर की डॉ. रफात वाली गली में मां भगवती के विशाल दुर्गा जागरणों का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक व भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने मां भगवती के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, शांति और समरसता को बढ़ावा देते हैं। देर रात तक चले इन जागरणों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों और माता के जयकारों के बीच आस्था का आनंद लिया।














