मां बाप की मौत से बेसहारा हुए बच्चों का सहारा बने डॉ कौशल वर्मा 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट –अनुराग पटेल 

गोला गोकर्णनाथ खीरी।गोला विधानसभा के ग्राम बेचे पुरवा में मां-बाप की मृत्यु से बेसहारा हुए तीन बच्चों की मदद के लिए भाजपा नेता, समाजसेवी एवं सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा आगे आए हैं। बिजुआ के बेचपुरवा निवासी रामनरेश की मौत पांच साल पूर्व करंट लगने से व माता सुनील देवी की मृत्यु बीमारी के चलते हाल ही में हो गई थी। ऐसे में मृतक दंपति की 13 वर्षीय पुत्री प्रियंका, 9 वर्षीय पुत्र अमित, 7 वर्षीय पुत्री शिवानी बेसहारा हो गई। बच्चों के पास उसके बाप की मात्र दो बीघा जमीन ही सहारा बची है।वह भी शारदा नदी के कटान में बेकार हो चुकी है। बच्चों के बेसहारा होने की सूचना पर डॉक्टर ने अपनी टीम भेजकर बच्चों के लिए राशन सामाग्री,आटा,तेल,दाल,साबुन फल कपड़े आदि भिजवाए हैं। बच्चों से फोन कर बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।ताकि बच्चे भविष्य में भी सीधे डॉक्टर से बात कर सकें। डॉक्टर का कहना है कि पीडि़त मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।जरूरत मंद आपदा पीड़ितों की सेवा का उनका अभियान निरंतर चलता रहता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!