December 25, 2025 9:21 pm

पालिकाध्यक्ष ने खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन काउंटर का काटा फीता किया शुभारंभ 

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गुरुवार 16अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने 01 नवम्बर से 14 नवंबर तक होने वाले गोला खेल महोत्सव 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया ,” गोला खेल महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, बालीबाल,क्रिकेट, एथलीट, बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, खो-खो,टेबल टेनिस, ताईक्वांडो जैसे लगभग 13 खेलों में प्रतिभाग कर सकते है।प्रतिभागी 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गोला खेल महोत्सव में टीम या व्यक्तिगत सभी निशुल्क रहेगा।इस अवसर पर गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला,सभासद रज्जन खान ,आशीष अवस्थी, राजेश वर्मा,कफील अहमद, धर्मेन्द्र जायसवाल,सुरेश जायसवाल, रियाजुद्दीन, शुफियान खान ,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी,ब्रजेन्द्र कुमार प्रवक्ता कृषक समाज, संतोष कुमार गुप्ता पब्लिक कालेज, पुष्षेन्द्र मिश्रा पब्लिक कालेज, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, गौरव ज्ञान त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

और पढ़ें