December 25, 2025 4:03 pm

अजबापुर चीनी मिल के 29 वें पेराई सत्र 2025–26 का हुआ शुभारंभ

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल

मितौली खीरी। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की शुगर यूनिट–अजबापुर में शुक्रवार को गन्ना पेराई सत्र 2025–26 का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से, विधिवत पूजन अर्चन हवन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहम्मदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने अपराह्न प्रथम गन्ना वाहन की पूजा कर सत्र का शुभारंभ किया। प्रथम गन्ना वाहन ग्राम बहिरवा के कृषक रामबहादुर तथा ग्राम पिपरी अजीज के किसान राम महेश अवस्थी द्वारा लाया गया। क्षेत्र के सैकड़ों किसान व मिल कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिशाषी निदेशक आर.एल. टामक, सीओओ आशुतोष त्रिपाठी, इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह, समूह की अन्य इकाइयों के प्रमुखगण, गन्ना समितियों के चेयरमैन — राजेन्द्र मिश्र (मैगलगंज), अखिलेश त्रिवेदी (जे.बी.गंज), हितेन्द्र सिंह, त्रिवेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाल, सचिवगण एवं मिल के सभी विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के तमाम गण मान्य किसान मौजूद रहे। अयोध्या से पधारे आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। किसानों ने गन्ना सत्र के सफल संचालन की मंगलकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने डीसीएम श्रीराम लिमिटेड प्रबंधन को पेराई सत्र के 29वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्था सदैव किसानों के हित में कार्य करती रही है। साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के करोड़ों गन्ना किसानों के जीवन में नई मिठास घोलने वाला साबित होगा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजबापुर चीनी मिल अपने उत्कृष्ट संचालन, तकनीकी नवाचार और किसान–हितैषी नीतियों के बल पर इस सत्र में भी प्रदेश की अग्रणी इकाई बनी रहेगी इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने किसानो क़ो समय से पूर्व गन्ना भुगतान चीनी मिल पूर्व की भांति करता रहेगा।इस अवसर पर गन्ना विभाग प्रमुख एच.के. त्रिपाठी, एच.आर. हेड के.एन. राय, डीजीएम (केन) ए.के.एस. बघेल, रमेश चौधरी,अनिल सिंह चौहान,शेर सिंह राठौर, अनिल राठौर, बिपिन गुप्ता, बलवीर सिंह (पूर्व प्रमुख), क्रांति कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र,अंकित त्रिवेदी, पंकज सिंह, अरविन्द सिंह सहित हजारों किसान व कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें