March 30, 2026 5:56 pm

एम ट्रस्ट द्वारा संचालित हेलो बिटिया मंच की बालिकाओं के साथ मिलकर किशोरी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। एम ट्रस्ट द्वारा संचालित बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हेलो बिटिया मंच की बालिकाओं के साथ मिलकर किशोरी उत्सव का आयोजन बेहजम रोड लीलाकुँआ बाजार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुमन वर्मा जिला पंचायत सदस्य, संजय वर्मा प्रधानाचार्य जिला पंचायत इंटर कालेज कालाआम, रवि पटेल प्रधान प्रतिनिधि– पकरिया चौकी प्रभारी लीलाकुआं संदीप यादव व दीवान अरुण गिरी की विशेष उपस्थिति रही। बालिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि का का स्वागत बैच लगाकर किया गया। साथ ही लखीमपुर ब्लॉक की दस ग्राम पंचायतों से बीस गांव की बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें बाल श्रम, बाल विवाह, जलवायु परिवर्तन,साइबर सिक्योरिटी, संवैधानिक सिक्योरिटी,संवैधानिक मूल्य नवाचार,बाल अधिकार मुद्दों पर केनोपी लगाकर जागरूक किया गया। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा कई प्रकार की प्रस्तुति भी की गई। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। आए हुए अतिथियों व मौजूद अभिभावकोंगणों ने तालियों से उत्साहवर्धन करते हुए प्रशंसा की। साथ ही चौकी प्रभारी संदीप यादव द्वारा बालिकाओं को अभिप्रेरित किया गया व हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में चर्चा की व मुख्य अतिथि सुमन वर्मा जिला पंचायत सदस्य, संजय वर्मा प्रधानाचार्य जिला पंचायत इंटर कालेज कालाआम ने इस अवसर पर सभी बच्चों को शिक्षा के बारे में बताते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। और कहा आप सभी मन लगा कर पढ़ाई करे और हर क्षेत्र में आप अपना व अपने समाज का नाम रोशन करे। इस मौके पर एम ट्रस्ट के नासिर अली, दरख्शां आरा, विजय कुमार,सलमान अंसारी, प्रज्ञा गुप्ता जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अशहद, प्रियंका वर्मा  व नाज आदि एम ट्रस्ट के लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें