फरधान थाने के लीलाकुआं के पास कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। जिले के थाना फरधान क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 15 दिसंबर को अपनी सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही थी। बेहजम रोड लीला कुआं के पास उनको बाइक सवार तीन लोगों ने रोक लिया, और उसे सड़क के किनारे लगे गन्ने के खेत में खींच कर ले गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया, पीड़िता आरोपियों को पहचानती नहीं थी, उसने शक के आधार पर केस दर्ज कराया था, पुलिस ने बारीकी से छान बीन करके जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए, शुक्रवार को देर रात पुलिस को घटना में शामिल दो आरोपियों की लोकेशन अमानलाला गांव के पास नहर पटरी पर मिली, पुलिस ने उनकी घेराबंदी की पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जवाब में पुलिस ने भी उन पर गोली चलाई, कुछ देर तक चली मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, दोनों की पहचान सलमान उर्फ दानिश निवासी ग्राम कोढ़ैय्या थाना फरधान और मुख्तार निवासी भुड़वारा थाना गोला के रूप में हुई। उधर घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया बहुत जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!