एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट
किसान कल्याण संघ के द्वारा केडी चौराहे पर बनेगा 50 फुट का अशोक स्तंभ जिसके निर्माण हेतु केडी मौर्य एवं प्रिया मौर्य के द्वारा भूमि पूजन किया गया। ये स्तंभ केडी चौराहा मिश्रौलिया गोण्डा यूपी में बनेगा। जिसमें भंते सुख सागर श्रावस्ती, भंते रामतेज बौद्ध , विद्याप्रकाश मास्टर, जगदीश गौतम पूर्व प्रधान, नकछेद सोनकर, अमृत प्रसाद मौर्य, जोगी यादव, रामदीन यादव, अमरेश सोनकर, शमीम, करामली ,रामराज वर्मा, मोटे मौर्य, आल्हा मौर्य, सियाराम मौर्य व कामता वर्मा एवं पंचायत के सैकड़ों ग्रामवासी इस शुभ मौके पर उपस्थिति रहे।













