March 30, 2026 7:24 pm

सीडीओ के प्रगति कार्यों की समीक्षा,फरधान में आरओबी फ्लाईओवर 25 जनवरी से दिया जाएगा खोल

एपीएस न्यूज रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। फरधान में बहुप्रतीक्षित आरओबी फ्लाईओवर 25 जनवरी को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार की सख्ती और औचक निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। जिसके परिणामस्वरूप यह निर्णय लिया गया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए फरधान आरओबी फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों को दो दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करने का अल्टीमेटम दिया था। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लखीमपुर-गोला मार्ग पर यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना जिलेवासियों के लिए यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले जिले को यह महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है, जिससे आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें