March 30, 2026 5:42 pm

सीएमओ ने सीएचसी फूलबेहड़ व पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संतोष गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेताररपुर सहित पीएचसी पतरासी का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान सीएचसी फूलबेहड़ के अधीक्षक डॉ. मुनीश वर्मा उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के समय सीएमओ ने सीएचसी फूलबेहड़ की इमरजेंसी सेवाओं का विशेष रूप से जायजा लिया। इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, इमरजेंसी दवाएं, स्ट्रेचर, मॉनिटरिंग उपकरण, नेबुलाइजर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति देखी गई। मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मेले में ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण, जांच सुविधाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श तथा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित काउंटरों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने मौके पर मौजूद लाभार्थियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाएं, जिससे उन्हें निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।इसी क्रम में पीएचसी पतरासी का भी निरीक्षण किया गया। ब्लॉक स्तर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जायजा लेने के लिए बीपीएम नकहा हरीश ने भी पीएचसी का दौरा किया। नकहा क्षेत्र में उन्होंने आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनमानस को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभ बताते हुए कहा कि इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिल रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें