March 30, 2026 7:58 pm

यूजीसी के समर्थन में कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट 

मितौली खीरी। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के समर्थन में कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए इसके संरक्षण और सशक्तिकरण की मांग की। ज्ञापन सौंपने आए लोगों का कहना था कि यूजीसी देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। यदि यूजीसी को कमजोर किया गया तो इसका सीधा असर छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों पर पड़ेगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों व केंद्र सरकार तक भेजा जाए, ताकि यूजीसी के हित में उचित निर्णय लिया जा सके। एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इसे संबंधित अधिकारियों तक प्रेषित करने का आश्वासन दिया। जिसमें संतराम पटेल , सत्यपाल पटेल, श्री चन्द वर्मा,किशोरी लाल वर्मा, सोमेश वर्मा, सचिन सिंह नितिन , अमित कुमार, शंकर लाल वर्मा, संदीप वर्मा, अनुराग चौधरी, आशीष कुमार वर्मा, बृजेश कुमार, अंकुल कुमार, बृजेंद्र कुमार, सर्वजीत आदि लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें