डीएम खीरी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दीं शुभकामनाएं, कहा—आत्मविश्वास से करें श्रेष्ठ प्रदर्शन

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे सभी विद्यार्थियों को सफलता और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने अपने संदेश में कहा, “प्रिय विद्यार्थियों, यह समय आपकी मेहनत, समर्पण और धैर्य की परीक्षा का है। भय और तनाव को पीछे छोड़कर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। आपकी मेहनत और लगन निश्चित रूप से आपको सफलता दिलाएगी।” उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन यह अंतिम लक्ष्य नहीं है। हर चुनौती आपको मजबूत बनाती है और आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है। धैर्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास से आप किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं, उन पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, ताकि विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। डीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि लखीमपुर खीरी के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से जिले का नाम रोशन करेंगे और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!