एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। ग्राम कैमाखादर स्थित शीतला माता मंदिर पर आयोजित होने वाले महाविष्णु यज्ञ कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। यह अनुमति कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, लखीमपुर खीरी द्वारा जारी की गई है। आवेदनकर्ता कमल किशोर पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम कैमाखादर थाना फरधान द्वारा 18 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक महाविष्णु यज्ञ आयोजन की अनुमति मांगी गई थी। 18 फरवरी को कैमाखादर से देवकली मंदिर तक जल यात्रा निकालकर पुनः शीतला माता मंदिर पर वापसी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलश यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत से लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों से श्रद्धालु देवकली तीर्थ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी आस्था दिखाई भारी संख्या में महिला बच्चे एवं पुरुष मौजूद रहे। पुलिस मार्गदर्शन में यात्रा को शांति पूर्वक से सफल कराया गया।













