नीमगांव में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन में रविवार 01 मार्च 2026 को क्षेत्र-6 मितौली के थाना नीमगांव क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश दी। आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल की अगुवाई में तथा थाना नीमगांव के उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस स्टाफ के साथ द्वारिकानगर व लोनीपुरवा में छापेमारी की गई।कार्रवाई के दौरान द्वारिकानगर से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!