एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद
पलिया कला खीरी। पलिया नगर में स्थित मदरसा गुलशन ए रजा में वर्ष होने वाली गुलशन ए रजा कॉन्फ्रेंस एवं जश्ने दफ्तर बंदी के कार्यक्रम 18 मई को होना है। जिसकी जानकारी देते हुए। मदरसा गुलशन ए रजा के प्रबंधक जाकिर अली ने बताया। कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। गुलशन ए रजा कॉन्फ्रेंस में हिंदुस्तान के कोने-कोने से लगभग एक दर्जन से अधिक ओलमा कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से खतीबुली हिन्द अल्लामा मौलाना सैफ उल्ला अलीमी कोलकाता शायर ए इस्लाम कारी ख्वाजा गुलाम सरवर उड़ीसा मुफ्ती नेएमत उल्ला कादरी सीतामढ़ी बिहार मौलाना अब्दुल करीम दिल्ली कारी अशरफ रजा बिलाली फरीदपुर मुख्य रूप से रहेंगे। गुलशन ए रजा कॉन्फ्रेंस सैयद खुर्शीद मियां खैराबादी कि सदारत में होगी। इस वर्ष होने वाली गुलशन ए रजा कॉन्फ्रेंस एवं जश्ने दस्तारबंदी में मदरसा गुलशन ए रजा मैं शिक्षा ग्रहण करने वाले कुल 6 बच्चों की हाफिज ए कुरान मुकम्मल होने पर दस्तार की जाएगी। गुलशन ए रजा कॉन्फ्रेंस 18 मई दिन सोमवार को रात्रि 10:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। मदरसा गुलशन ए रजा के प्रबंधक जाकिर अली ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए खान और रुकने की व्यवस्था मदरसे की तरफ से की जाती है। और यह कॉन्फ्रेंस पलिया नगर में लगभग पिछले 12 वर्षों से हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।













