एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर में शांति, सुरक्षा और अमन-चैन का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी, अमित राय और क्षेत्राधिकारी गोला, रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कोतवाल अम्बर सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के चप्पे-चप्पे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह मार्च सदर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक निकाला गया। इस दौरान संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की गई और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
गोला पुलिस की सघन चेकिंग से मचा हड़कंप, ए एस पी खीरी ने खुद संभाली कमान। पुलिस के भारी जत्थे को सड़क पर देख उपद्रवियों और अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। गोला सी ओ रमेश कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर अम्बर सिंह ने वाहनों की डिग्गी, फिटनेस और कागजों की गहन जांच की।
तेज साइलेंसर वाली बाइकों और तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एडिशनल एसपी और सीओ ने गोला की सड़कों पर पैदल नापा फासला, संदिग्धों को दी चेतावनी।
नगरवासियों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए गोला पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन के साथ गश्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को मौके पर ही कड़ी चेतावनी दी गई।













