तेंदुए के हमले से घायल सुरेश के परिजन को मिली सहायता राशि,भीरा रेंज में वन विभाग ने सौंपा चेक

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। खीरी के भीरा रेंज स्थित बिजुआ गांव में तेंदुए के हमले में घायल सुरेश के परिजनों को वन विभाग ने सहायता राशि का चेक सौंपा। सुरेश पुत्र लल्लू तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वन अधिकारी भीरा रेंज वीपी सिंह ने गुरुवार को घायल सुरेश की पत्नी जेवा देवी को यह चेक प्रदान किया। विभाग तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करता है।सुरेश पर कुछ दिन पहले खेत में काम करते समय तेंदुए ने हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था। वन विभाग इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए था।क्षेत्रीय वन अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल से सटे इलाकों में अकेले न जाएं और तेंदुआ दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!