एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला गोकर्णनाथ नगर के लिटिल होपर चिल्ड्रेन अकेडमी में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मोहम्मदी के तत्वावधान में रेटिनोब्लास्टोमा कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता बैठक में डॉ. गर्विता एवं हॉस्पिटल के अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। डॉक्टरों ने बच्चों और अभिभावकों को आँखों में होने वाले रेटिनोब्लास्टोमा नामक कैंसर के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और उचित उपचार से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। वही गोला नेत्र जाँच केन्द्र के अंकुर अवस्थी के द्वारा बच्चों की आँखों की जाँच की गई कार्यक्रम में सन्दीप सक्सेना, मोहित आदि उपस्थिति रहे।













