गाड़ी छोड़ अलग-अलग साधनों से पहुंचे जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षण वर्ग में दिखी सादगी की मिसाल

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल

गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारतीय जनता पार्टी के गोला में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सादगी और आमजन से जुड़ाव का संदेश दिया। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह सरकारी रोडवेज बस से आम कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा कर गोला पहुंचे। वहीं गोला विधायक अमन गिरी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जबकि गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ई-रिक्शा से प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों का अलग-अलग सामान्य साधनों से पहुंचना कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा। शहनाई मैरिज लॉन में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा सादगी, पर्यावरण संरक्षण और आमजन से जुड़ाव के संदेश का असर जनप्रतिनिधियों के इस अंदाज में साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जनप्रतिनिधियों के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम करने का सकारात्मक संदेश जाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!