मैलानी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मैलानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी ब्रजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र वीरू उर्फ वीर सिंह, निवासी ग्राम लैलून नगर, थाना मैलानी, जनपद खीरी का रहने वाला है। अभियुक्त के खिलाफ थाना मैलानी में मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 351(2) और 352 के अंतर्गत मामला पंजीकृत था, जिसमें वह काफी समय से वांछित चल रहा था। अभियुक्त को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कुकरा चौकी प्रभारी अबलीश कुमार, कां0 गौरव, कां0 अंकित चौहान,  का0 शुभम सिंह, महिला कांस्टेबल विनीता, शामिल रहे। मैलानी पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!