20 मई की बंदी में शामिल नहीं होगी गोला मेडिकल एसोसिएशन

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन द्वारा आगामी 20 मई को प्रस्तावित बंदी के आवाहन के बीच गोला नगर की मेडिकल एसोसिएशन ने बंदी में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इस संबंध में गोला नगर मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि नगर की सभी मेडिकल दुकानें 20 मई को खुली रहेंगी।पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बंदी से जुड़े मुद्दों पर पहले से ही विचार कर रही है, ऐसे में बंदी का कोई विशेष औचित्य नहीं बनता। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवाएं आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए दवा दुकानों का बंद होना जनहित के विपरीत है और जीवन रक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है। बैठक में जिला महामंत्री शरद मेहरोत्रा, नगर महामंत्री राजेश पुरवार, कोषाध्यक्ष राजीव बाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!