सन्त निरंकारी भवन के बाहर वाटर कूलर का शुभारंभ

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ द्वारा आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंकारी सत्संग भवन के पास स्थापित वाटर कूलर का शुभ उद्घाटन प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि भीषण गर्मी में नगरवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत पुनीत एवं जनहितकारी है। निरंकारी सत्संग भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सत्संगी एवं शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब शीतल जल की सुविधा मिलेगी, जिससे आमजन को राहत प्राप्त होगी। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि छोटी काशी में विकसित हो रहे शिव मंदिर कॉरिडोर के कारण आने वाले समय में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन इस रोड पर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद धर्मेन्द्र तिवारी टीटू, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार, भाजपा नेता रानू गुप्ता, संत हरमोहन खुराना, प्रेम रस्तोगी, सुधा कुमारी, करन राठौर, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, लेखाकार मोहित अवस्थी, जिला मंत्री भाजपा गणेश शंकर गौतम, नगर महामंत्री धीरज बाजपेई, जेई जलकल आदर्श मिश्रा, जेई सिविल अनिल यादव, विमलेश वर्मा, एडवोकेट मुकेश दीक्षित, संजय सोनी, शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, लवकुश अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!