21 मई से लगेगा भुइयां माता का मेला

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना अंतर्गत वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल में स्थित माता भुइयां देवी के पौराणिक मंदिर पर लगने वाला विशाल मेला 21 मई से शुरू हो रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।घने वन में कठिना नदी के तट पर स्थित लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े सैकड़ों वर्ष पुराने माता भुइयां देवी मंदिर पर साल भर में जेठ सुदी पंचमी को दो विशाल मेले लगते हैं। मेले के दिन मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब देखते ही बनता है। मां की महिमा अपरम्पार होने से मंदिर पर मेले के दिन दूर दराज के हजारों भक्त आते हैं। प्रसिद्ध माता भुइयां देवी का मेला 21 मई को लगेगा। यह जानकारी देते हुए कमेटी अध्यक्ष ने राजपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगने वाला प्रसिद्ध माता भुइयां देवी का मेला रविवार को लगेगा। उन्होंने इलाके के लोगो से इस मेले में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मेले में बहुत दूर दूर से लोग दुकान लेकर आते है। गौर तलब है कि यह बाघ प्रभावित इलाका होने के कारण वन विभाग और पुलिस काफी अलर्ट रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!