सावन का पहला सोमवार: छोटी काशी में सुरक्षा का ‘महाकवच’, आईजी किरण एस ने लिया जायजा

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। पावन सावन माह के पहले सोमवार को ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात गोला के प्रसिद्ध शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, बम बम भोले, हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा छोटी काशी गोला। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए खुद लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस धरातल पर उतर आए। आईजी किरण एस ने शिव मंदिर प्रांगण पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले का भारी अमला मौजूद रहा।आईजी किरण एस के साथ: डॉ. ख्याति गर्ग एसपी, खीरी, युगांतर त्रिपाठी एसडीएम, गोला, महक शर्मा क्षेत्राधिकारी, गोला,अरुण कुमार तहसीलदार, गोला, विजय शुक्ला ‘रिंकू’ चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, गोला, कोतवाल अम्बर सिंह। सभी अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास द्वारों और मार्ग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ‘हाई-लेवल’ जायजा लिया। “सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। हर श्रद्धालु को सुगमता और श्रद्धा के साथ दर्शन कराया जाएगा।” 120 हाई-टेक कैमरे सिर्फ मंदिर परिसर के भीतर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। 12 प्रमुख कैमरे शहर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर तैनात किए गए हैं। सावन के इस पवित्र पर्व पर शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर है। आईजी किरण एस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा के इंतज़ाम ऐसे हों कि परिंदा भी पर न मार सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!