एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। ओम साई विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेहजम रोड, लीलाकुआँ , लखीमपुर-खीरी में भव्य रूप से ‘मातृ शक्ति समादर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर, माता-पिता, शिक्षक और छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर मातृ शक्ति के योगदान और महत्व को सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हीरा सिंह, जो क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख (पूर्वी उ० प्र० क्षेत्र) और प्रधानाचार्या– सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी के पद पर कार्यरत हैं। और विशिष्ट अतिथि रजनी कपूर, उप प्रधानाचार्या–सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें मातृ शक्ति के विभिन्न पहलुओं और महत्व को रेखांकित किया गया। प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह और प्रबन्धक आशुतोष वर्मा ने भी मातृ शक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और माता-पिता को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में, माता-पिता को सम्मानित किया गया और उन्हें मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस आयोजन ने छात्रों और समुदाय के बीच मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा दिया।













