एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जिले के युवा पत्रकार विनीत कुमार गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाचार 4 मीडिया के प्रतिष्ठित ’40 अंडर 40 अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दैनिक भास्कर के चीफ एडिटर जगदीश शर्मा नेशनल पॉलिटिकल एडिटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया तथा हिंदुस्तान के एडिटर-इन-चीफ एडिटर शशि शेखर सर एस्चेज 4 मीडिया के एडिटर इन चीफ अनुराग बत्रा सहित मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश के विभिन्न राज्यों से 40 वर्ष से कम आयु के पत्रकारों में से केवल 40 चयनित प्रतिभाओं को दिया जाता है। चयन प्रक्रिया में जूरी द्वारा विस्तृत मूल्यांकन और साक्षात्कार के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का चयन किया जाता है। विनीत कुमार गुप्ता कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और न्यूज चैनल में अपनी भूमिका निभा चुके है।इस समय वो ETV Bharat में लखीमपुर खीरी जनपद में जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत है। विनीत कुमार गुप्ता ने हाल के वर्षों में ETV Bharat समेत LAKHIMPUR NEWS पर जनसरोकार, प्रशासनिक जवाबदेही और जमीनी मुद्दों से जुड़ी कई खबरें प्रकाशित की, जिनमें प्रमुख खबरें जिले का इकलौता पोस्टमार्टम हाउस की बदहाली, खुले आसमान के नीचे बरसात के पानी में भीग रहे शवों का किया जा रहा पोस्टमार्टम, यूपी के 40 गांव के 4112 लोगों पर वन विभाग ने दर्ज कर दिया मुकदमा आखिर इनका क्या था कसूर, लखीमपुर खीरी जनपद में रात के समय पुलिस गस्त का रियलिटी चेक, ग्रंट नंबर 12 गांव अब नक्शे से गायब होने की कगार पर, साहब इसे मेहनताना ले नहीं निकलेगा रिक्शे का भाड़ा, धौरहरा के आंगन बाड़ी केंद्र यूपी में बने प्रेरणा का केंद्र, धौरहरा की हाट बाजार यूपी में चिढ़ा रही मुंह शामिल है। जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। सम्मान मिलने पर उन्होंने इसे लखीमपुर खीरी की जनता, ETV Bharat के संपादक श्री आलोक त्रिपाठी जी और पूरी टीम,अपने माता-पिता, परिवार, मित्रों और सभी शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए उपलब्धि के साथ-साथ और अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आगे भी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता को पूरी निष्ठा से जारी रखेंगे।












