डॉ. कौशल वर्मा की ‘विस्वास यात्रा’ ने मचाया तहलका, ग्रामीणों का मिला ऐतिहासिक समर्थन

एपीएस न्यूज संवाददाता – रफ़ी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 139 गोला विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों जनसेवा, विश्वास, त्याग और समर्पण की एक नई लहर चल रही है।सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ट्रस्ट के संचालक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने अपनी ‘विस्वास यात्रा’ के जरिए क्षेत्र के गाँव-गाँव में पहुँचकर एक नया इतिहास रच दिया है।गाँव-गाँव में जन-संवाद का सिलसिला जारी डॉ. वर्मा ने बहार गंज, टिहुलिया, महराज नगर और जलालपुर जैसे गोला इलाके के प्रमुख गाँवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुना, बल्कि उनके समाधान का ठोस आश्वासन भी दिया। स्थानीय और क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों और क्षेत्र के बुनियादी विकास पर गहन चर्चा हुई। गाँव में अपने ‘मसीहा’ डॉ. कौशल वर्मा को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने डॉ. वर्मा के संघर्ष में हर संभव साथ देने का वादा किया और अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा, “डॉक्टर वर्मा हमारे अपने हैं, उन्होंने हमेशा हमारे लिए सोचा है।” अवसरवादी राजनीति को पीछे छोड़, सेवा ही परम धर्म डॉ. वर्मा ने अवसरवादी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए शहर के हाई-फाई जीवन से निकलकर शहर की तंग गलियों और गांव के गलियारों पर दस्तक देना ही अपनी सच्ची सेवा का हिस्सा माना है। उनका कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है। डॉ. वर्मा वर्षों से शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। सेवा को अपना कर्तव्य बताते हुए उन्होंने जनता की आवाज बनकर काम करने का संकल्प लिया है। इस दौरान गाँवों के सम्मानित और गणमान्य लोग एवं टीम डॉक्टर के लोग मौजूद रहे। डॉ. कौशल वर्मा का यह अभियान केवल जन-संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गोला विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए एक महायज्ञ है। उनके बढ़ते कदम और ग्रामीणों का ऐतिहासिक समर्थन इस बात का गवाह है कि आने वाले समय में डॉ. वर्मा क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!