गोला में रीलबाज का मीडिया कर्मियों को चैलेंज करने का वीडियो वायरल, पुलिस में शिकायत के बाद मांगी माफी 

एपीएस न्यूज–रफी अहमद

 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला में एक रीलबाज ने मीडियाकर्मियों और पत्रकारों को चुनौती दी, जिसके बाद उसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे माफी मांगनी पड़ी। यह रीलबाज पहले भी अपनी हरकतों के कारण जेल जा चुका है। विकास चौराहे स्थित अरविंद गारमेंट के प्रोपराइटर अरविंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मीडियाकर्मियों को चुनौती दी थी। उसने दावा किया था कि वे उसकी खबर नहीं चला पाएंगे क्योंकि उसने जनहित का कार्य किया है। अपने वीडियो में अरविंद ने गोला के कुछ मीडियाकर्मियों द्वारा उसकेटंकी वाले वीडियोको वायरल करने का जिक्र कियाउसने पत्रकारों को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत है तो उसके द्वारा बनवाए जा रहे नाली और सड़क के काम को दिखाएं। इस मामले को लेकर कुछ मीडियाकर्मियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने गोला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रविवार शाम को अरविंद को कोतवाली बुलाया गया। वहां उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सभी से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलतीकरने का वादा करते हुए एक वीडियो भी जारी कियाबता दें कि अरविंद पहले भी सांप को गले में डालने, अभद्र भाषा और अश्लील पोस्ट करने जैसे मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है और जेल भी जा चुका है। अरविंद ने बताया कि वह सोशल मीडिया से होने वाली आय से एक नाली और रास्ता बनवा रहा है। उसने कहा कि नालीहोने के कारण रास्ते में जलभराव होता था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इसी कारण उसने यह कार्य शुरू करवाया। उसने स्वीकार किया कि आवेश में आकर उसने पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसके लिए उसे बाद में माफी मांगनी पड़ी।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!