छोटी काशी’ गोला में शिव तेरस पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

एपीएस न्यूज रिपोर्ट– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में शिव तेरस की पूर्व संध्या से शुरू हुआ आस्था का महापर्व अपने चरम पर पहुंच गया। तड़के से ही शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर गूंजते ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा गोला धाम शिवमय हो गया। देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का पूर्ण विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया और दूध, बेलपत्र, भांग व धतूरा अर्पित कर मनवांछित फल का आशीर्वाद प्राप्त किया, खास बात देखने को यह मिली की शिव भक्ति के साथ-साथ कावड़ में लगा तिरंगा देशभक्ति भावना को जागृत करता हुआ दिखाई दे रहा था।

सुरक्षा का अभेद्य किला, अलर्ट पर रही पुलिस

भीड़ के विशाल रूप को देखते हुए प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ‘हाई अलर्ट’ मोड पर नजर आई। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूट डायवर्जन और सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते हजारों भक्तों ने बेहद सुगम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा भोलेनाथ के अलौकिक दर्शन किए।भक्तों की अगाध श्रद्धा और प्रशासन की शानदार व्यवस्था के संगम ने इस शिव तेरस के पर्व को गोला धाम में ऐतिहासिक बना दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!