apsnews24live

यूपीसीओएस से आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं होंगी डिजिटल, श्रमिक परिवारों को 2.61 लाख की सहायता

एपीएस न्यूज ब्यूरो चीफ–अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की सेवाओं के प्रबंधन में पारदर्शिता, एकरूपता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) की शुरुआत की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से यूपीसीओएस के लोगो, पोर्टल और वेबसाइट के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम में बताया गया कि यूपीसीओएस के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा, जिससे सेवा संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, एकरूपता और समयबद्धता आएगी। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और यूपीसीओएस उनके सेवा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और पारदर्शी बनाएगा। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से निगरानी मजबूत होगी और प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, जबकि सीडीओ अभिषेक कुमार ने इसे आउटसोर्स सेवाओं के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इसी कार्यक्रम में श्रम विभाग एवं बीओसी बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पांच श्रमिक परिवारों को कुल 2.61 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभार्थियों को स्वीकृति एवं सावधि जमा प्रमाणपत्र वितरित किए। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत दो लाभार्थियों को 65-65 हजार रुपये तथा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 56-56 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा नगरीय निकाय के सफाई कर्मियों को पीपीई किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह, ईओ संजय कुमार, ईओ विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!