apsnews24live

27 सितंबर को लखीमपुर में सजेगी ‘एक शाम बेटियों के नाम’, देशभर के नामचीन कवि-शायर करेंगे काव्यपाठ: मोहन बाजपेई 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट– अनुराग पटेल

लखीमपुर-खीरी। बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके सामाजिक महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से लखीमपुर-खीरी में ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कवि सम्मेलन एवं शायर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 27 सितंबर को विलोबी मेमोरियल मैदान में शाम छह बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजक मोहन बाजपेई ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान के साथ-साथ समाज में उनके महत्व और योगदान को रेखांकित करना है। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन कवि, गीतकार, हास्य-व्यंग्यकार और शायर शिरकत करेंगे। इनमें राष्ट्रीय गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, राष्ट्रीय हास्य-व्यंग्यकार डॉ. सर्वेश अस्थाना, राष्ट्रीय कवि आशीष अनल, राष्ट्रीय हास्य कवि जॉनी वैरागी, राष्ट्रीय ओजकवि मोहित शौर्य और गीतकार योगेंद्र योगी प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं महिला रचनाकारों में डॉ. रुचि चतुर्वेदी ‘अंगार’, मुमताज नसीम, शशि श्रेया ‘अंगार’, शबा बलरामपुरी, वीर रस की कवयित्री कविता तिवारी, पल्लवी पंडित ‘अंगार’, रुबीना अयाज, पल्लवी मिश्रा और कृति चौबे अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम आयोजक मोहन बाजपेई ने बताया कि कवि सम्मेलन के दौरान बेटियों के सम्मान का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।उन्होंने जिले के सभी कविता एवं साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यह आयोजन लखीमपुर-खीरी के कविता प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!