apsnews24live

बारिश से सड़कों पर सैलाब,त्राहि-त्राहि करती जनता के बीच खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे एसडीएम युगांतर त्रिपाठी

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी गोला में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने नगर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। लगातार बारिश के चलते पूरा नगर जलमग्न हो गया और प्रमुख मार्गों से लेकर कॉलोनियों तक पानी भर जाने से आम जनता में त्राहि-त्राहि मच गई।जलभराव के इस गंभीर संकट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सीधे जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा और सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा की पूरी टीम के साथ नगर के विभिन्न जलभराव वाले इलाकों का तूफानी दौरा किया। एसडीएम ने घुटनों तक भरे पानी के बीच व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को दो टूक अल्टीमेटम देते हुए कड़े निर्देश जारी किए। प्रभावित इलाकों से युद्धस्तर पर पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट और जरूरी मशीनरी तत्काल सक्रिय की जाए। नालों की सफाई: बंद पड़े नालों और ड्रेनेज सिस्टम को फौरन खुलवाया जाए ताकि पानी का बहाव तेजी से हो सके। सीधे राहत पहुंचाने के आदेश: आम जनता को जलभराव से तुरंत निजात दिलाने के लिए टीम 24 घंटे मुस्तैद रहे; लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि जनता को किसी भी हाल में परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद नगर पालिका तंत्र हरकत में आ गया है और पानी निकासी के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!