apsnews24live

सेवा संकल्प से संवरेगा पर्यावरण: हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू थामकर भाजपाईयों ने दिया स्वच्छता का संदेश, रोपे पौधे

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में ऐतिहासिक 25वें सेवा वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। लखीमपुर रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता की अलख जगाई और मंदिर प्रांगण को चकाचक करने के बाद सघन वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।विधानसभा संयोजक शत्रोहन मिश्रा, सह संयोजक रविन्द्र कटियार और भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सहित पदाधिकारियों ने पूरे समर्पण के साथ श्रमदान कर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। हम सभी प्रभु श्रीराम व वीर बजरंगी से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं। स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!