apsnews24live

सेवा संकल्प अभियान: सी.जी.एन. कॉलेज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा,विधायक अमन गिरि ने बांटे पुरस्कार

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। सी.जी.एन. (पी.जी.) कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अमन अरविंद गिरि, उप-जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अभियान के तहत कुम्भी, बिजुआ, बांकेगंज और गोला ब्लॉक के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, चित्रकला, सामान्य ज्ञान और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।चित्रकला में आशिया (कृषक समाज इण्टर कॉलेज), ऋषभ राठौर ( एल बी एस इण्टर कॉलेज) व हूरिया रहमान (गुरूनानक इण्टर कॉलेज) अव्वल रहे। भाषण में अरीबा (कृषक समाज), नीतू देवी (गुरूनानक कन्या इण्टर कॉलेज) और अर्शिया (एल बी एस) ने बाजी मारी। सामान्य ज्ञान में रिया पटेल (कृषक समाज), दीपक कुमार (पब्लिक इण्टर कॉलेज) व अक्षरा शर्मा (एल बी एस) विजेता बने। रंगोली में निधि राज व मुस्कान राठौर (गुरूनानक कन्या इण्टर कॉलेज) और तन्वी कश्यप (पब्लिक इण्टर कॉलेज) अव्वल रहीं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए विधायक अमन अरविंद गिरि ने कहा, “बच्चे ही भारत का भविष्य हैं और वर्ष 2047 के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को यही पीढ़ी साकार करेगी।” महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया, वहीं समाजसेवी अवधेश मिश्र ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की रूपरेखा नोडल अधिकारी डॉ. वीरेश चन्द्र वाजपेयी ने रखी तथा मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश कनौजिया ने किया। इस अवसर पर डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. विष्णु कुमार शुक्ल, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. बृजगोविंद, डॉ. गौरव अवस्थी सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!