apsnews24live

वोटर बनने का सुनहरा मौका, 17 व 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद 

गोला गोकरननाथ खीरी। विधानसभा 139 गोला गोकरननाथ में नए व छूटे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशानुसार: समय व स्थान: सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ फॉर्म-6 व मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे।हेल्प डेस्क: फॉर्म भरने में सहायता के लिए हर केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जरूरी दस्तावेज: नागरिक अपनी नवीनतम फोटो, जन्म तिथि व निवास प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति और परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी नंबर साथ लाएं। प्रचार व निगरानी: ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी और शहरी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से प्रचार होगा। कार्यों की निगरानी के लिए राजस्व निरीक्षक व सुपरवाइजर सभी बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!