apsnews24live

शारदा नदी का तांडव: बहे आशियाने और मंदिर, सपा नेता रेहान खान ने प्रशासन को घेरा

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

लखीमपुर खीरी। गोला तहसील की ग्राम पंचायत रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी के भीषण कटान ने भारी तबाही मचा रखी है। तेज कटान के चलते अब तक दो दर्जन से अधिक मकान और सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर नदी में समा चुकी है। गांव के तीन मंदिरों में से दो मंदिर भी नदी की धारा में विलीन हो गए, जबकि तीसरे पर कटान का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने हालात का जायजा लेते हुए प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सपा नेता रेहान खान ने कहा कि कहा कि बेघर हुए ग्रामीणों को सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है और केवल सपा कार्यकर्ता ही पीड़ितों की सहायता में जुटे हैं। पलिया की बाढ़ का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कटान रोकने के ठोस उपाय नहीं किए, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!